राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पर्व को लेकर देशभर में उत्साह और उत्सव का माहौल है। नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव का आज दसवां और अंतिम दिन है। इस पवन दिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह त्योहार धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है और हमें सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रावण दहन और दुर्गा पूजा जैसे उत्सवों को राष्ट्रीय मूल्यों का प्रतीक बताया, जो हमें क्रोध और अहंकार जैसे नकारात्मक गुणों को त्यागकर साहस और दृढ़ता अपनाने का संदेश देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

भाजपा ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा- “धर्मो जयति नाधर्मः सत्यं जयति नानृतम्“

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। इस पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाएं।”

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles