लंच तक ही 5 विकेट! अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने मचाया तूफान

अहमदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और लंच तक मेहमान टीम ने केवल 90 रनों पर 5 विकेट खो दिए। कप्तान रोस्टन चेज 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके दिए और विंडीज टीम ने 40 रन पर चार विकेट खो दिए। सिराज ने तेग नारायण चंद्रपॉल (00), एलिक एथानाज (12) और ब्रैंडन किंग (13) को पवेलियन भेजा, जबकि जसप्रीत बुमराह ने जॉन कैंपबेल (08) को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद शाई होप (26) ने चेज के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 90 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कुलदीप यादव ने होप को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को 5वाँ झटका दिया। होप के आउट होने के बाद लंच की घोषणा कर दी गई।

भारत की ओर से सिराज ने 3, बुमराह और कुलदीप यादव ने 1- 1 विकेट लिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles