Home Haryana विदेश भेजने का झांसा, लाखों की ठगी! फतेहाबाद में पति-पत्नी गिरफ्तार, चौंकाने...

विदेश भेजने का झांसा, लाखों की ठगी! फतेहाबाद में पति-पत्नी गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे

0
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जाखल पुलिस ने मोहाली से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह तथा पिंकी पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। यह दंपति मोहाली में सक्सेस फ्यूचर वीजा कंसल्टेंट नामक फर्जी कंसल्टेंसी चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.24 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

जाखल थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि अर्शदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव दिवाना, तहसील टोहाना ने शिकायत दी थी कि उक्त दंपत्ति ने विदेश में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर उससे व उसके पिता से किस्तों में 9.24 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपियों ने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी रख लिए और फर्जी जॉब लेटर व बायोमेट्रिक तिथि दिखाकर वीजा प्रक्रिया का भरोसा दिलाया। इसी तरह जशनदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह, निवासी दिवाना ने भी आरोप लगाया कि उसी दंपत्ति ने उससे 8.57 लाख रुपये की ठगी की।

पीड़ितों ने बताया कि यह रकम उन्होंने जमीन गिरवी रखकर व उधार लेकर दी थी, लेकिन जब वीज़ा दस्तावेजों की जांच कराई गई तो पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपत्ति अपने मोहाली स्थित आवास को ही कंसल्टेंसी ऑफिस बताकर विदेश भेजने का झांसा देता था। वे पहले एडवांस में लाखों रुपये लेते, फिर मेडिकल, बायोमेट्रिक, बैंक खाता खोलने, आईडी लॉग-इन जैसी प्रक्रियाओं के नाम पर किस्तों में पैसे वसूलते थे।

इस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाकर बड़ी रकम हड़प ली जाती थी। प्राप्त शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर थाना जाखल में 11 अगस्त 2024 को धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आर्थिक अपराध शाखा से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version