Home Gurugram नवरात्रि पर उद्योग मंत्री ने शीतला माता मंदिर में की पूजा, जानिए...

नवरात्रि पर उद्योग मंत्री ने शीतला माता मंदिर में की पूजा, जानिए क्या खास बात कही?

0
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह शीतला माता मंदिर में पूजा करते हुए

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मां शीतला से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का भी संदेश देता है।

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों के कल्याण और हरियाणा की प्रगति पर विशेष जोर दिया। प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय और समृद्धि से परिपूर्ण होना हमारी प्राथमिकता है। राव नरबीर सिंह ने नवरात्रि के इस पावन पर्व को अपने कर्तव्यों और समाज के प्रति जागरूकता के अवसर के रूप में मनाने की अपील की। छऊजे में व नरबीर सिंह ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन पर्व पर वे आध्यात्मिक अनुशासन के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और कल्याणकारी गतिविधियों को भी बढ़ावा दें। उन्होंने सभी से मिलकर हरियाणा को समृद्ध, प्रगतिशील और विकासशील बनाने की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version