Home Uncategorized वाराणसी कैंट स्टेशन पर अभद्रता करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी कैंट स्टेशन पर अभद्रता करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार

0
वाराणसी कैंट में गिरफ्तार की गई महिलाएं – पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी, वायरल सच (ब्यूरो) : वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन से इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में दुकानदारों की शिकायतों पर सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

उन्हाेंने बताया कि वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र और आसपास के जनपद से आकर ये महिलाएं स्टेशन रोड पर राहगीरों से झगड़ा करना और लोगों से अभद्रता करती थीं। स्वयं से लोगों के सामने अव्यवहारिक कृत करते हुए उन्हें देह व्यापार की ओर ले जाने का भी कार्य करती रहीं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह किसी गैंग की सदस्य नहीं है, बल्कि अलग-अलग इस काम को करने के लिए कैंट क्षेत्र में एकत्रित होती थी। क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की धाराओं में इन्हें गिरफ्तार किया गया है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version