Home India सुरक्षा पर संसद में चर्चा होगी? कांग्रेस ने पूछा सवाल

सुरक्षा पर संसद में चर्चा होगी? कांग्रेस ने पूछा सवाल

0
जयराम रमेश पीएम मोदी से देश की सुरक्षा पर चर्चा की मांग करते हुए

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को विदेश से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या सरकार अब संसद के आगामी मानसून सत्र में देश की सुरक्षा और विदेश नीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं उन सांसदों और पूर्व राजनयिकों से मुलाकात की है, जिन्हें हाल ही में 32 देशों में भारत का रुख समझाने के लिए भेजा गया था। अब सवाल यह है कि क्या पीएम मोदी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाकर उन्हें चीन-पाकिस्तान पर भारत की रणनीति से अवगत कराएंगे?

रमेश ने यह भी पूछा कि क्या सरकार पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों पर संसद में विस्तृत बहस कराएगी? साथ ही उन्होंने यह जानना चाहा कि क्या सरकार कारगिल समीक्षा समिति की तर्ज पर एक विशेषज्ञ समूह गठित करेगी, जो मौजूदा सैन्य अभियानों, नई तकनीकों और सामरिक संचार पर रिपोर्ट तैयार कर संसद में पेश करे?

कांग्रेस ने यह मांग भी दोहराई कि सरकार विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ द्वारा मांगे गए संसद के विशेष सत्र की अनदेखी न करे और पहलगाम हमले में दोषियों को न्याय के कटघरे तक लाने की ठोस योजना सामने रखे।

बता दें कि जिन नेताओं से पीएम मोदी ने मुलाकात की, वे हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष रखने और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रधानमंत्री मानसून सत्र में सुरक्षा और विदेश नीति जैसे गंभीर मुद्दों पर विपक्ष को विश्वास में लेकर कोई ठोस नीति सामने लाएंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version