Home Delhi NCR सोनू सूद का बड़ा खुलासा! ईडी के सामने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

सोनू सूद का बड़ा खुलासा! ईडी के सामने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्या कहा?

0
सोनू सूद ईडी मनी लॉन्ड्रिंग पूछताछ

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (‘वनxबेट’) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 52 वर्षीय अभिनेता सोनू सूद दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। इस मामले के जांच अधिकारी अभिनेता सोनू सूद से पूछताछ करके धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उनका बयान दर्ज करेंगे।

केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में अब तक पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह के अलावा पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने मंगलवार को भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह से इसी मामले में लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी।

‘वनxबेट’ ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के संचालन की जांच, ऐसे प्लेटफॉर्म के खिलाफ ईडी की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिन पर करोड़ों रुपये की ठगी करने और कथित तौर पर भारी मात्रा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की चोरी करने के आरोप हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version