Home Haryana सोनीपत में सीवेरज लाइन धंसी, आधा दर्जन कॉलोनियां परेशान

सोनीपत में सीवेरज लाइन धंसी, आधा दर्जन कॉलोनियां परेशान

0
सोनीपत में सीवेरज लाइन धंसने के बाद बाईपास लाइन का निर्माण कार्य जारी

सोनीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : सोनीपत ककरोई रोड पर सिद्धार्थ गार्डन के पास सीवेरज की बड़ी लाइन धंस जाने से आधा दर्जन कॉलोनियों में निकासी ठप हो गई है। गंदा पानी जमा होने से लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। नगर निगम ने बाईपास लाइन डालकर समस्या से राहत दिलाने का काम शुरू किया है। शनिवार को नगर निगम मेयर राजीव जैन ने मौके का निरीक्षण किया और पाइप लाइन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली 900 एमएम की लाइन धंस गई है, जिसके कारण गढ़ी ब्राह्मणान, शास्त्री कॉलोनी, मयूर विहार समेत आधा दर्जन कॉलोनियों में गंदे पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। मेयर ने बताया कि शुक्रवार को लाइन धंसने की सूचना मिलते ही युद्ध स्तर पर बाईपास लाइन डालने का काम शुरू किया गया। इसके जरिये एक मैनहोल से पानी उठाकर मोटर से दूसरे मैनहोल में डाला जाएगा।

बाईपास लाइन तैयार होने के बाद कॉलोनियों में खड़े गंदे पानी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद से ही यह लाइन दिक्कतें पैदा कर रही है। इसी वजह से 6 करोड़ की लागत से सीआई पाईपिंग भी करवाई गई, लेकिन इसका असर सीमित ही रहा। अब सीआई पाईपिंग करने वाले ठेकेदार को भी बुलाया गया है, जो खुदाई के बाद तय करेगा कि लाइन का क्षतिग्रस्त हिस्सा बदला जाए या नहीं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version