Home Haryana फतेहाबाद : नौकरी के नाम पर 27 लाख की ठगी करने वाले...

फतेहाबाद : नौकरी के नाम पर 27 लाख की ठगी करने वाले दंपती गिरफ्तार

0
फतेहाबाद में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी दंपती इंद्रपाल और सुदेश की गिरफ्तारी

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : नौकरी के नाम पर 27.45 लाख रुपये की ठगी करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति की पहचान इंद्रपाल सिंह पुत्र खानचंद व सुदेश पत्नी इंद्रपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 3, देवी मंदिर के पास, इंद्री, जिला करनाल के रूप में हुई है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि यह मामला रामलाल पुत्र सावनराम निवासी राजीव कॉलोनी, फतेहाबाद की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में आरोपी दंपति ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा बताकर ग्रुप-डी की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस झांसे में आकर कई लोगों ने मिलकर कुल 27 लाख 45 हजार रुपये आरोपी दंपति को दे दिए। आरोपियों ने नकली रोल नंबर और व्हाट्सएप मैसेज दिखाकर लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी भर्ती पक्की हो गई है, लेकिन समय बीतने पर न तो नौकरी लगी और न ही पैसे वापस मिले। शिकायत के अनुसार, कई बार पंचायतें भी हुईं, जिनमें सिर्फ ₹3 लाख रुपये वापस किए गए, बाकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया।

यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गारंटी के तौर पर चेक तो दिए, लेकिन नगद राशि लौटाने से मना कर दिया और बाद में पीडि़तों को जान से मारने की धमकियां तक दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में आर्थिक लेन-देन, डिजिटल सबूत, फर्जी दस्तावेजों और कॉल डिटेल्स की गहन जांच कर रही है। सभी पीडि़तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। संभावित अन्य पीडि़तों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version