Home Haryana सोनीपत: बहालगढ़ फ्लाईओवर पर बस-ट्रक टक्कर में 13 यात्री घायल

सोनीपत: बहालगढ़ फ्लाईओवर पर बस-ट्रक टक्कर में 13 यात्री घायल

0
सोनीपत बस ट्रक टक्कर बहालगढ़ फ्लाईओवर

सोनीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार सुबह बहालगढ़ फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात से आठ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि सात अभी अस्पताल में भर्ती हैं। दो गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बस हिमाचल के कांगड़ा जिला स्थित पालमपुर से सोमवार दोपहर दिल्ली के लिए चली थी।

मंगलवार सुबह जब बस बहालगढ़ फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बस सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में कुल 38 यात्री सवार थे। बस के परिचालक संजीव ने बताया कि अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस को रोकने का समय नहीं मिल सका और टक्कर हो गई। हादसे में चालक सुरेंद्र कुमार के हाथ में चोट आई, जबकि परिचालक संजीव के सिर पर चोट लगी। चालक हिमाचल के जयसिंहपुर और परिचालक संजीव पालमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद सुरक्षित यात्री निगम की दूसरी बसों से दिल्ली रवाना हो गए।

बहालगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी यात्री की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई होगी । यह हादसा यात्रियों के लिए भयावह अनुभव रहा, हालांकि अधिकतर को मामूली चोटें आईं। फिलहाल सभी घायल उपचाराधीन हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version