Home Gurugram गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर नाले में तैरता मिला अर्धनग्न शव

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर नाले में तैरता मिला अर्धनग्न शव

0
गुरुग्राम एक्सप्रेस वे कार हादसा डॉक्टर मौत

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास मंगलवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक शव नाले में तैरता हुआ मिला है। मृतक की उम्र 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। वह अंडरगारमेंट पहने हुए है, बाकी शरीर पर कुछ भी नहीं था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बजघेड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर त्रिलोक ने बताया कि पुलिस ने नाला से शव निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने नाले में तैरते एक व्यक्ति के शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। शुरूआती जांच में शव पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला है। शव दो या तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार आस-पास के क्षेत्रों में भी शव मिलने की सूचना भेज दी गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version