बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी की मां अस्पताल में हुईं भर्ती

मुंबाई, वायरल सच (ब्यूरो) : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को मुंबई के प्रसिद्ध लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से शिल्पा के प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी को तेज़ी से अस्पताल परिसर में प्रवेश करते हुए देखा गया। वीडियो में वह हल्के नीले रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। उनकी चाल और भाव से साफ झलक रहा था कि वह अपनी मां की तबीयत को लेकर चिंतित हैं।

इंस्टाग्राम पैपराजी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि शिल्पा की मां लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उनकी मां की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। शिल्पा शेट्टी अपनी मां के बेहद करीब हैं और अक्सर उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा पूजा-पाठ में साथ देखा जाता है। ऐसे में उनकी सेहत बिगड़ने की खबर से शिल्पा के फैंस और इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल शिल्पा या उनके परिवार ने मां की तबीयत को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में सभी की निगाहें परिवार के आधिकारिक अपडेट पर हैं। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी फिटनेस और अपने काम को लेकर काफी सक्रिय हैं। लेकिन मां की तबीयत खराब होने के चलते वह इन दिनों अस्पताल के चक्कर लगाती नजर आ रही हैं। फैन्स और शुभचिंतक लगातार दुआ कर रहे हैं कि सुनंदा शेट्टी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles