शारदीय नवरात्रि 2025 Day 1: मां शैलपुत्री की पूजा में करें ये काम, इनसे बचें

झांसी, वायरल सच (ब्यूरो) : पूर्वजों की विदाई के बाद सोमवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस, मां शैलपुत्री, वृषभारूढ़ा की पूजा अर्चना शुरू हो गई। सोमवार की सुबह ब्रम्हमुहूर्त के प्रारम्भ होते ही देवी मंदिरों में पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया। मंगला आरती के बाद महानगर के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं ने हाथों में जल कलश व पूजा की थाली लेकर जल चढ़ाने की होड़ लगी रही।

महानगर समेत जिले भर के मंदिर जयकारा शेरावाली का बोल सांचे दरबार की जय से गुंजायमान हो गए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार महानगर समेत पूरे जिले में कुल 933 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

पंचकुइयां माता मंदिर के महंत हरिशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पंचकुइयां मंदिर में मां शीतला व संकटा माता विराजमान हैं। इन्हें बुन्देलखण्ड की कुलदेवी भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि में 9 दिनों तक सुबह 4 बजे मंगला आरती होती है। और उसके बाद से साढ़े 12 बजे तक के लिए माता की प्रतिमाओं को जल चढ़ाने के लिए खोल दिया जाता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने व पूजा अर्चना करने आते हैं। उसके बाद माता का श्रृंगार किया जाता है। उसके बाद करीब 3 घंटे तक माता का विश्राम होता है। जबकि मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है।

इन मंदिरों में भी हजारों श्रद्धालु चढ़ाते हैं जल

बुन्देलखण्ड की कुलदेवी पंचकुइयां माता मंदिर के अलावा भी सीपरी स्थित लहर की देवी मंदिर,कैमासिन माता मंदिर, मैमासिन माता मंदिर, खटकाने की काली मैया, लक्ष्मी गेट स्थित काली माता मंदिर, मऊरानीपुर में बड़ी माता मंदिर, भदरवारा की माता, ध्वार की माता, कटेरा के पास स्थित जैत माता मंदिर आदि जिले में कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन को जाते हैं।

पुराणों में माता का स्वरूप

पौराणिक मान्यता के अनुसार माता शैलपुत्री का स्वरूप बेहत शांत और सरल है। माता ने दाएं हाथ में त्रिशूल है और बाएं हाथ में कमल धारण किया हुआ है। यह नंदी नामक बैल पर सवार सम्पूर्ण हिमालय पर विराजमान है। यह वृषभ वाहन शिवा का ही स्वरूप है। घोर तपस्चर्या करने वाली शैलपुत्री समस्त वन्य जीव जंतुओं की रक्षक भी है। शैलपुत्री के अधीन वे समस्त भक्तगण आते हैं जो योग, साधना- तप और अनुष्ठान के लिए पर्वतराज हिमालय की शरण लेते हैं। मां अपने भक्तों की हमेशा मनोकामना पूरी करती हैं और साधक का मूलाधार चक्र जागृत होने में सहायता मिलती है।

घटस्थापना यानी पूजा स्थल में तांबे या मिट्टी का कलश स्थापन किया जाता है, जो लगातार नौ दिन तक ही स्थान पर रखा जाता है। घटस्थापन हेतु गंगा जल, नारियल, लाल कपड़ा, मौली, रौली, चंदन, पान, सुपारी, धूपबत्ती, घी का दीपक, ताजे फल, फूल माला, बेलपत्रों की माला, एक थाली में साफ चावल चाहिए।

घटस्थापना का मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना करना, सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक होता है। घटस्थापना नवरात्रों की शुरुआत का प्रतीक है। यह अनुष्ठान प्रतिपदा तिथि अर्थात नवरात्र के शुरुआती दिन पर किया जाता है। इस वर्ष कलश स्थापना का विभिन्न चौघड़िया कालों में शुभ मुहूर्त 22 सितम्बर 2025, सुबह 06 बजकर 9 मिनट से शुरू हो कर अपराह्न 3 बजकर 12 मिनट तक बताया गया है।

आज क्या करें:

  • घटस्थापना मुहूर्त में कलश स्थापित करें
  • मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा करें
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
  • उपवास या सात्विक भोजन अपनाएं

क्या न करें:

  • कलश स्थापना के समय गलत दिशा में मुंह न करें
  • मां की पूजा में जूते-चप्पल पहनकर न जाएं
  • मांसाहार और नशे से दूर रहें
  • अपवित्र मन और स्थान से पूजा न करें

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles