शारदा सिन्हा पुण्यतिथि 2025: मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैथिली और भोजपुरी की लोक गायिका ‘पद्म भूषण’ शारदा सिन्हा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

मुख्यमंत्री ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोक गायिका ‘पद्म भूषण’ शारदा सिन्हा की मधुर आवाज ने लोकगीतों को जन-जन के हृदय तक पहुंचाया। शारदा सिन्हा के गीतों ने भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने अपने सुरों से पर्वों, परंपराओं और मातृभूमि की मिट्टी की महक को अमर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी आपके गीत लोक संस्कृति और पर्व की आत्मा हैं, जो यह दर्शाता है कि आपकी कला केवल संगीत नहीं, अपितु हमारी सांस्कृतिक चेतना की धुरी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles