Home Gurugram गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय SDG कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ, मेयर राजरानी मल्होत्रा ने...

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय SDG कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ, मेयर राजरानी मल्होत्रा ने युवाओं को दिया लोकल से ग्लोबल का संदेश

0

गुरुग्राम: लोकल से ग्लोबल की सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं: मेयर राजरानी मल्होत्रा

– अंतरराष्ट्रीय एसडीजी कॉन्क्लेव कॉन्फेरेंसिया-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
– 44 से अधिक विद्यालयों के 600 विद्यार्थियों ने लिया भाग

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49 में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सतत विकास लक्ष्य (SDG) कॉन्क्लेव कॉन्फेरेंसिया-2026 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 44 से अधिक विद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कॉन्क्लेव का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, नीति निर्माण की समझ तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम में गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार राव तथा नगर निगम गुरुग्राम की संयुक्त आयुक्त सपना यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी और बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा प्रिंका यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि आज के युवा केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के परिवर्तनकर्ता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से “लोकल से ग्लोबल” की सोच अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और नागरिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम के जनहित और स्वच्छता अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी शहर के सतत विकास को नई दिशा दे सकती है।

संयुक्त आयुक्त सपना यादव ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, नीति निर्माण की समझ और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करते हैं। साथ ही विद्यार्थियों से नगर निगम के स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, संवाद कौशल और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु मैनी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉन्फेरेंसिया-2026 जैसे आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व कौशल और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version