Home Gurugram Delhi Building Collapse: PG मालिक हरि राम गुप्ता का Gurugram कनेक्शन, घर-दुकान...

Delhi Building Collapse: PG मालिक हरि राम गुप्ता का Gurugram कनेक्शन, घर-दुकान बंद

0

दिल्ली हादसे वाले PG मालिक का गुरुग्राम कनेक्शन, सेक्टर-23 में घर और पेंट की दुकान

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को करीब 40 साल पुरानी बिल्डिंग गिरने के मामले में गिरफ्तार किए गए हरि राम गुप्ता का गुरुग्राम कनेक्शन सामने आया है। हरि राम गुप्ता गुरुग्राम के सेक्टर-23 में रहते हैं। उनके बेटे महेश की इसी इलाके में पेंट की दुकान है।

हादसे के बाद जब उनके सेक्टर-23 स्थित घर और दुकान पर पहुंचकर जानकारी जुटाने की कोशिश की गई, तो दोनों जगह ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। पड़ोसियों ने केवल इतना बताया कि परिवार का व्यवहार अच्छा है।

भिवाड़ी से गिरफ्तार हुए हरि राम गुप्ता

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने हरि राम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। दिल्ली के साउथ कैंपस थाने में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनका लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था।

पुलिस ने गुप्ता की पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि सत्य निकेतन में जिस जमीन पर PG चल रहा था, वह उर्मिला के नाम है।

सेक्टर-23 का घर मिला बंद

हादसे के बाद हरि राम गुप्ता के सेक्टर-23 स्थित घर पर पहुंचने पर घर पर ताला लगा मिला। बेल बजाने के बावजूद कोई बाहर नहीं आया। पीछे की ओर बने घर के दूसरे गेट पर भी ताला लगा था। घर के अंदर फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी दिखाई दी।

यहां जानकारी मिली कि हरि राम गुप्ता के परिवार में पत्नी उर्मिला और बेटा महेश हैं। महेश सेक्टर-23 में पेंट की दुकान चलाता है।

पड़ोसियों से परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी ज्यादा कुछ बताने से इनकार किया।

इसी दौरान गौरव नाम का एक युवक स्कूटी से वहां पहुंचा। उसने बताया कि परिवार अच्छा था और उनकी मार्केट में दुकान भी है। उसने परिवार के बारे में इससे ज्यादा जानकारी होने से इनकार किया।

हरि पेंट्स की दुकान भी मिली बंद

इसके बाद टीम हरि पेंट्स की दुकान पर पहुंची, लेकिन दुकान भी बंद मिली। यहां भी आसपास मौजूद लोगों ने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया।

दुकान के बाहर मौजूद विनोद कुमार ने बताया कि वह पेंटर है और इसी दुकान से सामान लेकर जाता है। वह सोमवार को भी सामान लेने आया था, लेकिन दुकान बंद मिली। बाद में उसे दिल्ली में हुए हादसे की जानकारी मिली।

विनोद कुमार के मुताबिक, दुकान मालिक का व्यवहार काफी अच्छा है।

पड़ोसी बोले- कई साल से रह रहे हैं

हरि राम गुप्ता के पड़ोसी एसके शर्मा ने एक एजेंसी से बातचीत में बताया कि उनका परिवार से संबंध केवल इतना है कि वे कभी-कभी उनकी दुकान से सामान खरीदते हैं। उन्होंने परिवार के स्वभाव को अच्छा बताया और कहा कि वे लोग कई साल से यहां रह रहे हैं।

एसके शर्मा ने कहा कि उन्हें दिल्ली में हुए हादसे के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें यह भी पता नहीं कि सत्य निकेतन में हरि राम गुप्ता का कोई घर है या नहीं। हालांकि, उनके मुताबिक गुरुग्राम में गुप्ता की चार-पांच प्रॉपर्टीज जरूर हैं।

हादसे में 7 लोगों की मौत

सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को बचाया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version