Home Haryana जींद वासियों को दिल्ली के लिए मिली एसी बस की सुविधा

जींद वासियों को दिल्ली के लिए मिली एसी बस की सुविधा

0
विधायक राम कुमार गौतम बस को हरी झंडी दिखाते हुए

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : सफीदों विधानसभा क्षेत्र की जनता को अब दिल्ली आने-जाने में और अधिक सुविधा मिली है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सफीदों बस स्टैंड से दिल्ली के लिए वातानुकूलित बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस सुविधा का शुभारंभ सोमवार को सफीदों के विधायक राम कुमार गौतम ने बस स्टैंड परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया।

विधायक राम कुमार गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इसी क्रम में यातायात की सुविधाओं में और अधिक इजाफा कर रही है। इसी तरह सफीदों से दिल्ली की यात्रा सुखदमय बनाने के लिए उप मंडल वासियों के लिए एसी बस की सौगात मिली है। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए हरियाणा रोडवेज की यह ऐसी बस सेवा एक महत्वपूर्ण कदम है।

अब स्थानीय नागरिकों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों तथा व्यापारियों को दिल्ली जाने के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प उपलब्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में सफीदों क्षेत्र को यह नई सौगात मिली है। विधायक ने कहा कि इस सेवा से न केवल यात्रियों को आराम मिलेगा बल्कि समय की बचत भी होगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version