Home Haryana अभय चौटाला का आरोप: हुड्डा ने की थी वोट की स्याही बदलकर...

अभय चौटाला का आरोप: हुड्डा ने की थी वोट की स्याही बदलकर चोरी

0
अभय चौटाला प्रेस वार्ता करते हुए

रोहतक, वायरल सच (ब्यूरो) : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर देखा जाए तो सबसे बड़े वोट चोर तो पूर्व सीएम हुड्डा ही है, जिन्होंने स्याही बदलकर किस तरह से राज्यसभा चुनाव में किस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का काम किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार भी पूर्व सीएम हुड्डा ने ही बनवाई है, उन्होंने तीस कांग्रेस प्रत्याशियों को साजिश के तहत हराने का काम किया था।

इस दौरान उन्होंने उचाना सीट का भी जिक्र करते हुए कहा बिजेंद्र सिंह को भी एक साजिश के तहत पूर्व सीएम हुड्डा ने ही हराने का काम किया था। सोमवार को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला रोहतक पहुंचे और 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली को न्यौता दिया। चौटाला ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी और बड़े चेहरे इसमें शिरकत करेंगे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ईडी के डर से भाजपा के साथ समझौता कर कांग्रेस के तीस उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में हराने का काम किया और साथ ही उचाना से बृजेंद्र सिंह के खिलाफ सीधे-सीधे साजिश रची, क्योंकि बृजेंद्र सिंह राहुल गांधी से टिकट लेकर आए थे। उन्होंने जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग को पार्टी पटका पहनाते हुए घर वापसी करवाई। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी डम्मी मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश में उनकी कोई पकड नहीं है। अधिकारी उनकी न बात सुनते और न ही जनहित की नीतियों को आगे बढाते।

उन्होंने कहा कि बारिश से पहले अगर सरकार इंतजाम करती तो आज प्रदेश के ऐसे हालात नहीं होते। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को देश के उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती को सम्मान दिवस के तौर पर सबसे बडी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के बडे नेता शामिल होंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version