Vinkmag ad

डॉलर की तुलना में 7 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ रुपया

Vinkmag ad

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : मजबूत ग्लोबल संकेतों और स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों की खरीदारी का असर आज भारत के मुद्रा बाजार में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने पॉजिटिव माहौल के कारण रुपया आज डॉलर समेत ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में मजबूती के साथ बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज डॉलर की तुलना में 7 पैसे उछल कर 88.20 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय मुद्रा 88.27 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की तेजी के साथ 88.22 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर की मांग बढ़ने के कारण रुपया अपनी सारी बढ़त गंवा कर 8 पैसे की कमजोरी के साथ 88.35 रुपये के स्तर तक गिर गया। लेकिन दिन के दूसरे सत्र में विदेशी निवेशकों ने बिकवाली बंद करके लिवाली शुरू कर दी। इसके साथ ही कच्चे तेल का भाव भी स्थिर होता हुआ नजर आने लगा। ऐसा होने पर डॉलर की मांग में कमी आने लगी, जिससे रुपया भी मजबूत होने लगा।

स्टॉक मार्केट की ओर डॉलर की आवक में तेजी आने के कारण दोपहर 2 बजे के करीब भारतीय मुद्रा 13 पैसे की मजबूती के साथ 18.14 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 7 पैसे की उछाल के साथ 88.20 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

मुद्रा बाजार के आज के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूत प्रदर्शन किया। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 91.12 पैसे की बढ़त के साथ 116.62 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 19.20 पैसे की तेजी के साथ 102.68 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

Read Previous

गुरुग्राम: बैंक के लॉकर से 14.82 लाख रुपये चोरी, कैशियर समेत दो गिरफ्तार

Read Next

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular