Home Gurugram गुरुग्राम: आरआईएनएल भ्रष्टाचार मामला: अफसर हटाया गया, जांच की मांग

गुरुग्राम: आरआईएनएल भ्रष्टाचार मामला: अफसर हटाया गया, जांच की मांग

0
पलवल हत्या केस ठगी आरोपी सुरेश तेवतिया

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विपणन विभाग में वर्षों से चल रहे कुप्रबंधन, घोटालों और भ्रष्टाचार के उजागर होने के बाद आखिरकार पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। हरियाणा लोहा व्यापार संघ ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक (विपणन) अमित गुप्ता को पद से हटाया जाना सही दिशा में एक मजबूत कदम है।

हरियाणा लोहा व्यापार संघ के अध्यक्ष अमित कासनिया ने यहां जारी बयान में कहा कि यह आरआईएनएल के पुनर्जीवन के लिए एक शुभ संकेत है। ऐसे अधिकारी जो जान-बूझकर मूल्य में हेरफेर कर कंपनी को नुकसान और कुछ दलालों को फायदा पहुंचा रहे थे, उन्हें अब जवाबदेह ठहराया जा रहा है। संघ द्वारा पहले ही इस्पात मंत्रालय को पत्र भेजकर जनवरी 2025 के उस बड़े टेंडर घोटाले का पर्दाफाश किया गया था, जिसमें 50,000 टन इस्पात न्यूनतम मूल्य पर बेच दिया गया और अगले ही दिन मूल्य में 1000 रुपये प्रति टन की रहस्यमयी कटौती कर दी गई।

इससे आरआईएनएल को करोड़ों रुपये का नुकसान और चुनिंदा खरीदारों को अनुचित लाभ हुआ। संघ के अध्यक्ष अमित कासनिया ने कहा कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो कंपनी की वित्तीय स्थिति और खराब हो जाती। ऐसे अधिकारियों का हटाया जाना स्वागत योग्य है। यह अभी केवल शुरुआत है। अब हर स्तर पर कठोर कार्रवाई और पारदर्शी जांच जरूरी है। अमित कासनिया ने कहा कि संघ ने इस्पात मंत्रालय से मांग की है कि पूरा टेंडर रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए और एक स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

भ्रष्टाचार में लिप्त सभी अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए। आरआईएनएल की नीतियों को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि व्यापारियों को नुकसान न हो और कंपनी का पुनर्निर्माण सुनिश्चित हो सके। संघ ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कठोर और निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई, तो हरियाणा का लोहा व्यापारी समुदाय देशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version