Home Gurugram गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की कार्रवाई...

गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की कार्रवाई तेज

0
आरआईएनएल में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : शहर की सडक़ों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं, ताकि यातायात सुगम हो व सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।

बुधवार को निगम टीम ने चौधरी बख्तावर सिंह रोड, सेक्टर-32, सेक्टर-39, रेजांगला रोड, अंसल यूनिवर्सिटी रोड, सेक्टर-50, सेक्टर-51 और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सडक़ किनारे बनी रेहडिय़ों, पटरियों, खोखों, ढाबों, टपरी व शेड नुमा संरचनाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से जहां सडक़ यातायात प्रभावित होता है, वहीं नागरिकों को असुविधा भी होती है। इसलिए निगम लगातार इस दिशा में अभियान चला रहा है। हमारी अपील है कि लोग स्वयं आगे आकर सार्वजनिक स्थानों को कब्जा मुक्त करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण मुक्त गुरुग्राम अभियान केवल एक दिन का नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version