Home Delhi NCR रेखा गुप्ता हमला चार्जशीट: राजेश खिमजी पर आरोप

रेखा गुप्ता हमला चार्जशीट: राजेश खिमजी पर आरोप

0
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हमले के आरोप में चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोपित राजेश खिमजी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी सेशंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कहा गया है कि राजेश खिमजी ने सपने में देखा कि एक शिवलिंग के बगल में बैठे कुत्ते ने उससे कहा कि दिल्ली के कुत्ते कष्ट में हैं। तीस हजारी कोर्ट का सेशंस कोर्ट इस मामले में 22 नवंबर को आरोप तय करने पर सुनवाई करने वाला है। एडिशनल सेशंस जज एकता गौबा मान सुनवाई करेंगी।

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि राजेश खिमजी ने फेसबुक पर कई वीडियो देखे, जिसमें कुत्तों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जिम्मेदार ठहराते हुए लोग प्रदर्शन कर रहे थे। चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है कि राजेश खिमजी ने मई में अयोध्या में बंदरों के सवाल पर भूख हड़ताल की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 18 अक्टूबर को 400 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस ने राजेश खिमजी और तहसीन सैयद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या की कोशिश, लोकसेवक के काम में बाधा डालने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक राजेश खिमजी आवारा कुत्तों को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रुख से नाराज था। उच्चतम न्यायालय ने 11 अगस्त को अपने फैसले में कहा था कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए। इस फैसले का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरजोर समर्थन किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इससे नाराज राजेश खिमजी ने मुख्यमंत्री पर 20 अगस्त को उस समय हमला किया, जब वो जन सुनवाई कर रही थी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version