Home Delhi NCR रेलवे फेक न्यूज सोशल मीडिया कार्रवाई 2025: अब झूठ फैलाया तो होगी...

रेलवे फेक न्यूज सोशल मीडिया कार्रवाई 2025: अब झूठ फैलाया तो होगी जेल!

0
रेलवे फेक न्यूज सोशल मीडिया कार्रवाई

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : त्योहारी सीजन में सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़ी फेक न्यूज तेजी से फैल रही है। इस पर रेलवे ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ 2025 में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यात्रियों को भ्रमित करने वाले पुराने वीडियो और झूठी सूचनाएं अब रेलवे की निगरानी में हैं।

रेलवे ने शनिवार को बताया कि ऐसे 20 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है, जो पुराने या झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलत सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

रेलवे ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी वीडियो या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन और एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा यूट्यूब जैसे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर ही भरोसा करें। रेलवे ने साफ किया है कि गलत सूचना फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version