Home India पंजाब के चार युवकों से सोलन पुलिस ने हैरोइन की बरामद

पंजाब के चार युवकों से सोलन पुलिस ने हैरोइन की बरामद

0
सोलन पुलिस द्वारा पकड़ी गई हैरोइन

सोलन, वायरल सच (ब्यूरो) : सोलन पुलिस की एक टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए सोमवार शाम शहर सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर व कसौली स्थानों पर गश्त पर थी, इसी दौरान टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर स्विफ्ट गाड़ी को छतरी मोड़ कसौली के पास तलाशी के लिए रोका । जिसमें चार युवक सवार थे और इनके कब्जे से पुलिस को 62.13 ग्राम हैरोइन बरामद हुई ।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि कार सवार चार युवकों की पहचान विरेन्द्र सिंह ( 25) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जालन्धर बाई पास लुधियाना पंजाब, लखविन्द्र ( 21) पुत्र जीवन लाल निवासी लुधियाना पंजाब, कुनाल (25) पुत्र राकेश सोन्फर निवासी लुधियाना पंजाब व किथू मट्टू ( 20) पुत्र रीषू कुमार मट्टू निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। उ

न्होंने कहा कि पुलिस थाना कसौली में इनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि यह आरोपीगण पकड़ी गई हैरोइन को कसौली, धर्मपुर व इसके आसपास युवाओं व छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में थे । इन आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जा रहा है । इन आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल के दौरान पाया गया है कि आरोपी विरेन्द्र को छोड़कर अन्य तीनों आरोपी लुधियाना पंजाब के विभिन्न थानों में लड़ाई झगड़े के मामलों में संलिप्त रहे है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version