Home Haryana दिल्ली कूच फिलहाल टला: पंजाब-हरियाणा के किसानों ने आंदोलन वापस लिया, गिरफ्तार...

दिल्ली कूच फिलहाल टला: पंजाब-हरियाणा के किसानों ने आंदोलन वापस लिया, गिरफ्तार किसान होंगे रिहा

0

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो): पंजाब-हरियाणा के किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला फिलहाल वापस लेते हुए शंभू बॉर्डर से धरना समाप्त करने की घोषणा की है। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ हुई बैठक के बाद किसान संगठनों और सरकार के बीच दो प्रमुख मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद किसान अपने-अपने घरों की ओर लौटने लगे।

बैठक में सरकार ने गिरफ्तार किसान नेताओं और किसानों की रिहाई का आश्वासन दिया। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक सप्ताह के भीतर वार्ता कराने पर भी सहमति बनी। किसान संगठनों ने सरकार के इस आश्वासन के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

किसान नेताओं का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ होने वाली आगामी बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इससे पहले दिल्ली कूच को देखते हुए शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और बैरिकेडिंग के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। अब किसानों के लौटने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य होने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version