Home Delhi NCR PM मोदी ने नवरात्रि पर देवी स्तुतियों से दिया भाषाई एकता का...

PM मोदी ने नवरात्रि पर देवी स्तुतियों से दिया भाषाई एकता का संदेश

0
PM मोदी द्वारा नवरात्रि पर साझा की गई बहुभाषीय देवी स्तुतियाँ

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को नमन करते हुए देश की हर भाषा, हर समाज को जोड़ने का काम रहे हैं। उन्होंने साेशल मीडिया एक्स पर प्रतिदिन अलग-अलग भारतीय भाषाओं में देवी स्तुतियों को साझा कर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था करने के साथ देश की भाषाई विविधता और अनेकता में एकता का संदेश भी दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने इस नवरात्रि को भाषाओं, भजनों और भावों की अन्तर्निहित लहरों में डूबा हुआ एक विशाल सांस्कृतिक महासागर बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी की एक्स पोस्ट की हर स्तुति, हर स्वर और हर शब्द मानो मनोवैज्ञानिक मणिकुंडलियों की तरह जुड़कर देश के कोने-कोने में अनंत ध्वनियों का प्रतिबिंब छोड़ रही हो। हिंदी, गुजराती, मैथिली, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू इन भाषाओं की बहुलता से संगीतीय आयामों का प्रभाव छोड़ रही है। हर प्रस्तुति भक्तिभाव, आध्यात्मिक पराक्रम और सांस्कृतिक प्रतीकवाद का अनुचित मिश्रण प्रस्तुत कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि पर्व को एक उत्सव बना दिया है। उन्होंने इन सभी भाषाओं और गायकों की प्रस्तुतियां साझा कर देश की विविधता को सम्मान देने के साथ-साथ ‘अनेकता में एकता’ का संदेश दिया है।

नवरात्रि के प्रथम दिन प्रधानमंत्री मोदी ने मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए हिंदी में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज द्वारा गाए गए “या देवी सर्व भूतेषु” मंत्रोच्चारण का वीडियो साझा किया। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हुए गुजराती भाषा में आदित्य गढ़वी की प्रस्तुत देवी स्तुति “जयति जयति जगत्जननि” साझा की।

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, प्रधानमंत्री ने बिहार की लोकगायिका मैथिली ठाकुर की आवाज में प्रस्तुत “महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र” साझा किया। चौथे दिन प्रधानमंत्री ने मां कूष्मांडा की पूजा करते हुए तमिल भाषा में प्रख्यात पार्श्व गायिका पी. सुशीला की आवाज में गाई गई स्तुति “जय जय देवी दुर्गा देवी” साझा की।

पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना में प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा की गायिका एस. जानकी की आवाज में गाई गई स्तुति “कमलद मोगदोले” साझा की। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा वाले दिन तेलुगू भाषा में प्रख्यात पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रह्मण्यम की स्तुति “अम्मा भवानी लोकलानेले” साझा की।

पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि नवरात्रि में आज देवी मां को शीश झुकाकर नमन! उनकी कृपा से हर किसी के जीवन में आत्मविश्वास का संचार हो और माता का आशीष सभी भक्तों को प्राप्त हो।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version