प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और पूर्व पीएम स्कॉट मॉरिसन से की मुलाकात

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात कर भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मिलकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने लिखा कि स्कॉट मॉरिसन से मिलना हमेशा सुखद रहता है और दोनों नेताओं के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता तथा द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सार्थक बातचीत हुई।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 6 जुलाई से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तीन देशों की यात्रा पर हैं। यात्रा से पहले उन्होंने कहा था कि यह दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर विजन’ और मुक्त एवं खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और सशक्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles