Home India PM मोदी ने वाराणसी से किसानों को दी 20वीं किस्त, ₹20,500 करोड़...

PM मोदी ने वाराणसी से किसानों को दी 20वीं किस्त, ₹20,500 करोड़ ट्रांसफर

0
पीएम किसान निधि किस्त

वाराणसी, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी। सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त के तहत 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की।

इस योजना से उत्तर प्रदेश के 2.30 करोड़ किसान 4600 करोड़ रुपये से लाभान्वित हुए। वहीं, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 2.21 लाख किसानों के खाते में 48 करोड़ रुपये हस्तांतरित हुआ। वाराणसी के अन्नदाताओं को पिछली 19 किस्तों में 850 करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में स्थानान्तरित की जा चुकी है।

इससे पहले जनसभा स्थल पर बने हेलीपैड पर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने के पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। जहां उन्होंने मंच और पंडाल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सभी पात्र किसानों को समान किस्तों में सालाना सहायता मिलती है। सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है। यह राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version