Home India नेपाल युवतियों की तस्करी: एसएसबी ने बचाईं 7 पीड़िताएं

नेपाल युवतियों की तस्करी: एसएसबी ने बचाईं 7 पीड़िताएं

0
एसएसबी ने नेपाली युवतियों को बचाया

सिलीगुड़ी, वायरल सच (ब्यूरो) : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पानीटंकी बाजार से 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीडांगा की स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को एसएसबी टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी की नीयत से भारत लाई जा रही सात नेपाली युवतियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इसके साथ ही दो मानव तस्करों को भारतीय सीमा में घुसपैठ के दौरान पकड़ा है।

मुक्त कराई गई युवतियां नेपाल के संखुवासभा जिले की रहने वाली है। जिनकी उम्र 16 से 21 वर्ष के बीच है। तस्करों की पहचान जापान गुरुंग (61) और दीपेश गुरुंग (41) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि युवतियों को हांगकांग और अन्य देशों में नौकरी के नाम पर ले जाया जा रहा था। इसके लिए पहले उन्हें भारतीय पते पर फर्जी आधार, पैन और वोटर कार्ड बनवाकर पासपोर्ट दिलाया था। एसएसबी ने युवतियों और दोनों तस्करों को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version