Home Others ‘दे कॉल हिम ओजी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण की तबीयत...

‘दे कॉल हिम ओजी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण की तबीयत बिगड़ी

0
पवन कल्याण तबीयत

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुजीत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले पवन को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

दरअसल, पवन पिछले दो दिनों से वायरल बुखार से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन ने अपनी तबीयत बिगड़ने पर परिवार की सलाह पर मेडिकल जांच करवाई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सख्त सलाह दी है। हालांकि, उनकी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों के निर्देशों के चलते वह फिलहाल पूरी तरह से आराम पर हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार पवन कल्याण के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

अगर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की बात करें, तो इसमें पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं और वह इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म में पवन कल्याण की जोड़ी अभिनेत्री प्रियंका मोहन के साथ बनाई गई है, जो उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, साउथ सिनेमा के दिग्गज प्रकाश राज भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो कहानी में एक अलग ही रंग भरने वाले हैं। कुल मिलाकर, ‘दे कॉल हिम ओजी’ एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें पवन कल्याण के स्वास्थ्य पर टिकी हैं, ताकि वह जल्दी ठीक होकर अपने दर्शकों से बड़े पर्दे पर रूबरू हो सकें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version