Home Haryana पानीपत में सड़क किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

पानीपत में सड़क किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

0
पानीपत में सड़क किनारे पड़ा युवक का शव

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : पानीपत में बुधवार की सुबह गोहाना रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। कुछ ही देर में सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध हालात में मौत का मामला मानकर जांच कर रही है।

सेक्टर 29 थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि सुबह दुकानदारों से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने युवक को अब से पहले कभी नहीं देखा था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version