Home World मामदानी की ऐतिहासिक जीत: न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहरान मामदानी

मामदानी की ऐतिहासिक जीत: न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहरान मामदानी

0
जोहरान मामदानी न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीत

न्यूयॉर्क, वायरल सच (ब्यूरो) : अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनावाें में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान मामदानी ने स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्र्यू क्यूमो को करारी शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत हासिल की हैै।

न्यूयॉर्क प्रांतीय असेंबली के सदस्य और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट 34 वर्षीय मामदानी, शहर के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बन गए हैं ।मामदानी के माता पिता मूल रूप से युगांडा से हैं। वाशिंगटन पोस्ट के अनुमान के अनुसार, मामदानी को 52% से अधिक वोट मिले हैं, जबकि क्यूमो 45% पर ही सिमट गए हैं।

मामदानी का शपथ ग्रहण समारोह अगले साल जनवरी में होगा।

मीडिया खबराें के मुताबिक चुनाव परिणामों के अनुसार, मामदानी ने प्रारंभिक चुनाव में अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए क्यूमो पर लगभग उतने ही अंतर से जीत हासिल की, लेकिन अश्वेत और हिस्पैनिक समुदायों में उनकी लोकप्रियता ने उन्हें अतिरिक्त बढ़त प्रदान की। मामदानी 1892 के बाद से शहर के सबसे युवा मेयर होंगे।

इस बीच मामदानी ने जीत की आधिकारिक घाेषणा करते हुए अपने समर्थकों से कहा, “यह जीत न्यूयॉर्क के पुनर्जन्म की शुरुआत है। हम एक ऐसे शहर का निर्माण करेंगे जहां हर आवाज सुनी जाए, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि की हो।” उनका चुनावी अभियान सामाजिक न्याय, आवास सुधार और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित था, जिसने युवा मतदाताओं और अल्पसंख्यक समुदायों को आकर्षित किया।

अमेरिका के रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में अपनी ओर से मामदानी के खिलाफ जोर लगा रखा था। पूर्व राष्ट्रपति डेमोक्रेट बराक ओबामा ने मामदानी की जीत का स्वागत किया है और उन्हें बधाई भी दी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version