Home Haryana पलवल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त 47 स्कूल बसों...

पलवल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त 47 स्कूल बसों के चालान किये

0
पलवल में स्कूल बस की जांच करती हुई पुलिस टीम

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पलवल जिला पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 47 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। इनमें 32 स्कूल बसें और 15 स्कूल वैन शामिल हैं। पुलिस ने इन पर कुल ₹25 हजार का जुर्माना लगाया।

एसपी वरुण सिंगला के निर्देश पर ट्रैफिक थाना प्रभारी जगबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने स्कूल बसों की गहन जांच की। इस दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरे और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता को परखा गया। कई जगह कमियां मिलने पर चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बस चालकों को हिदायत दी कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और न ही नशे की हालत में वाहन चलाएं। साथ ही बस को हमेशा बाईं लेन में चलाने, बच्चों को उतारने-चढ़ाने के समय सुरक्षित ढंग से साइड में रोकने और निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को सवार न करने के निर्देश दिए।

एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूली बसों में सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version