Home Delhi NCR जीतू पटवारी का बयान मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमानः भाजपा

जीतू पटवारी का बयान मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमानः भाजपा

0
जीतू पटवारी महिलाओं का अपमान

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया है। भाजपा ने कहा कि यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।

भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से सामने आया है। पटवारी ने कहा था कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं और सर्वाधिक शराब पीती हैं। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि

यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि विकास विरोधी और संविधान विरोधी कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण पटवारी के बयान से सामने आया है।

उनके बयान से साफ है कांग्रेस ने हमेशा से ही महिलाओं का अपमान किया है। यह बात उनकी पार्टी में रही महिला नेत्रियों को भी पता है जिन्होंने अपमान के कारण पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश वह राज्य है जहां भाजपा के शासन काल में सबसे पहले महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। देवी अहिल्या बाई की पुण्य भूमि है। लाड़ली लक्ष्मी योजना वहां सबसे पहले लागू की गई। जहां तक शराब की खपत का सवाल है तो एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में ग्रामीण तेलंगाना में शराब की सबसे खपत होती है। उन्हें यह सच दिखाई नहीं देता।

भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ही महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है फिर चाहे महिलाओं के सम्मान के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाना हो या संसद भवन के उद्घाटन के साथ महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना हो। उल्लेखनीय है कि जीतू पटवारी ने कहा था कि पूरे देश में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की महिलाएं शराब पीती हैं। लाड़ली बहना के नाम पर वोट लिए और आज वे ही सबसे ज्यादा नशा कर रही हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version