Home Gurugram नूंह KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी के दौरान हरियाणा पुलिस...

नूंह KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी के दौरान हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की मौत, ASI गंभीर घायल

0

नूंह के KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की मौत, ASI गंभीर घायल

नूंह, वायरल सच (ब्यूरो): हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल गिरीश की मौत हो गई, जबकि एएसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही थी।

पुलिस के अनुसार पुन्हाना CIA को गोवंश से भरे वाहन की सूचना मिली थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे ले जाना शुरू किया, लेकिन गांव गोयला के पास KMP एक्सप्रेसवे पर वाहन खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।

इसी दौरान मानेसर की ओर से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने खराब खड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की चपेट में वाहन के पीछे खड़े कांस्टेबल गिरीश और एएसआई मुकेश फोगाट आ गए। हादसे में कांस्टेबल गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एएसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल एएसआई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन और टक्कर मारने वाले ट्रक दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version