Home Haryana देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई से शुरू, जींद से सोनीपत...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई से शुरू, जींद से सोनीपत के बीच 12 स्टेशनों पर रुकेगी

0

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई से जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी, 12 स्टेशनों पर होगा ठहराव

जींद, वायरल सच (ब्यूरो):  देश के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। रेलवे ने ट्रेन के नियमित संचालन का दैनिक शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना होगी और मार्ग में पड़ने वाले 12 स्टेशनों एवं हाल्ट पर निर्धारित समय के अनुसार रुकेगी।

यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच प्रतिदिन एक फेरा लगाएगी। लगभग 90 किलोमीटर लंबे इस रूट पर ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

पर्यावरण के अनुकूल और अत्याधुनिक तकनीक

हाइड्रोजन ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे धुआं नहीं निकलेगा। इसके इंजन से केवल भाप और पानी का उत्सर्जन होगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। ट्रेन में आवाज भी बेहद कम होगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर मिलेगा।

हाइड्रोजन ट्रेन की प्रमुख विशेषताएं

  • 17 जुलाई को होगा शुभारंभ।
  • जींद से सुबह 7:40 बजे सोनीपत के लिए प्रस्थान।
  • मार्ग में 12 स्टेशनों और हाल्ट पर ठहराव।
  • अधिकतम गति 110-140 किमी/घंटा
  • पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित।
  • इंजन से केवल भाप और पानी का उत्सर्जन।
  • लगभग 360 किलोग्राम हाइड्रोजन में 180 किलोमीटर तक सफर।
  • दो पावर प्लांट से लैस आधुनिक ट्रेन।
  • डीजल ट्रेनों की तुलना में कम रखरखाव लागत और बेहतर ऊर्जा दक्षता।

जींद में बन रहा हाइड्रोजन प्लांट

जींद रेलवे जंक्शन पर लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से 2,000 मीटर क्षेत्र में हाइड्रोजन गैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यही प्लांट ट्रेन के संचालन के लिए आवश्यक हाइड्रोजन ईंधन उपलब्ध कराएगा।

रेलवे का मानना है कि हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन से ग्रीन एनर्जी मिशन को मजबूती मिलेगी और भारतीय रेलवे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा। पिछले कई महीनों से ट्रेन के सफल तकनीकी परीक्षण किए जा चुके हैं, जिसके बाद अब इसके नियमित संचालन का कार्यक्रम तय किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version