Home Haryana नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, एटीएम...

नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, एटीएम कार्ड और फर्जी सिम बरामद

0

नूंह, वायरल सच (ब्यूरो): नूंह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है। दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना नूंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव उमरी निवासी मोमिन को नल्हड़ अस्पताल के पास नल्हड़ रोड पुलिया से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, पांच बैंक पासबुक, पांच एटीएम/डेबिट कार्ड, दो इंडिया पोस्ट केवाईसी अकाउंट कार्ड, दो चेक बुक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस द्वारा समन्वय पोर्टल पर जांच करने पर बरामद बैंक खातों से जुड़े कई ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले सामने आए। आरोपी बरामद दस्तावेजों और खातों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने सभी सामान जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

वहीं दूसरे मामले में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने भादस-शिकरावा रोड पर छापेमारी कर मोहम्मद इलियास को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और उनमें लगी सिम कार्ड बरामद हुईं।

नूंह पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े साइबर ठगी गिरोह से है या नहीं। साथ ही बरामद बैंक खातों, मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए अन्य साइबर अपराधों की भी जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version