Home Gurugram गुरुग्राम: प्राइवेट बसों में निशुल्क यात्रा विवाद का हल निकाले सरकार

गुरुग्राम: प्राइवेट बसों में निशुल्क यात्रा विवाद का हल निकाले सरकार

0
प्राइवेट बसों में निशुल्क यात्रा विवाद पर बयान देते विनोद पिलानिया

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ गुडग़ांव के प्रेस सचिव विनोद पिलानिया ने कहा कि सरकार द्वारा प्राइवेट बसों के परमिट दिए जाने के बाद अब असलियत सामने आने लगी है। बसों में निशुल्क यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार प्राइवेट बसों में निशुल्क यात्रा विवद का हल जल्द निकाले, ताकि परेशानी ना हो।

विनोद पिलानिया ने बुधवार काे यहां जारी बयान में कहा कि रोडवेज यूनियनों के संघर्ष व बात को जनता ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। इसी कारण से परमिटों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों सहित जिन वर्गों को सरकार निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दे रही है, वे प्राइवेट बसों में निशुल्क सफर नहीं कर पा रहे हें। उन्हें आए दिन बेइज्जत होना पड़ा रहा है। सरकार व संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। प्रेसस सचिव विनोद पिलानिया ने कहा कि शुरुआत में जब सरकार ने प्राइवेट परमिट देने शुरू किए थे तो हरियाणा रोडवेज में कार्यरत यूनियनों ने खुलकर विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि यूनियनों ने जनता को समझाने का लाख प्रयास किया कि सरकारी बसों में मिल रही निशुल्क बस यात्रा की सुविधा को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जनता ने यूनियनों की बात को गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा रोडवेज कर्मचारियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया गया। यहां तक कि यह भी कहा गया कि जब प्राइवेट परमिट आएंगे तो रोडवेज वाले भी ठीक हो जाएंगे। आज हकीकत सबके सामने है। उन्होंने कहा कि रोडवेज तो है, लेकिन सरकार ने हर रूट पर रोडवेज बसों से ज्यादा प्राइवेट परमिट दे दिए हैं।

जिसके चलते विद्यार्थी व अन्य श्रेणियों के वे लोग इन निजी बसों के रहमो करम पर निर्भर हो गए हैं, जिन्हें निशुल्क यात्रा की छूट है। अब चाहे विद्यार्थी हो, चाहे वरिष्ठ नागरिक हो, चाहे कोई बीमार हो या अन्य कोई, उन्हें सरकारी बस की तरह प्राइवेट बसों में निशुल्क या आधी टिकट वाली सुविधा नहीं मिल रही। विनोद पिलानिया ने कहा कि सरकार ने प्राइवेट परमिट देते समय तो कहा था कि जो सुविधा रोडवेज बस में मिलेगी, वही सुविधा प्राइवेट बस में मिलेगी, लेकिन अब यह सुविधा नहीं मिल रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version