Home Haryana फरीदाबाद : एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 15 लाख की ठगी,...

फरीदाबाद : एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 15 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

0
एमबीबीएस में दाखिले की ठगी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में थाना सेक्टर-55 पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि जितेन्द्र निवासी सेक्टर-55, फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में आऱोप लगाया था कि उसकी बेटी का जून 2024 को नीट की परीक्षा का परिणाम आया था। उनके पास उसकी बेटी के सहपाठी शुभम तिवारी का फोन आया, जिसने बताया कि वह मनोज शर्मा व एक महिला संगीता (काल्पनिक नाम) को जानता है जो एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद में उसका दाखिला करवा सकते है।

शुभम ने संगीता (काल्पनिक नाम) से मिलवाया, जिसने बताया कि उसके पति मनोज की कृष्ण व योगिता (काल्पनिक नाम) से जानकारी है, उसकी बेटी का दाखिला करवा सकते है और योगिता से उनको मिलवाया जिसने दाखिला के लिये उनसे 15 लाख रूपये की मांग की, दाखिला के लालच में आकर शिकायतकर्ता ने 15 लाख रूपये संगीता व कृष्ण को दिये। जिसके बाद उन्होंने एक फर्जी दाखिला सूची भेजी जिसमें उसकी बेटी का नाम था और कॉलेज के नाम से नकली रोल नम्बर के साथ एक आई कार्ड भी दिया गया और फिर उन्होंने एक पत्र भी दिया जिसमे बताया गया कि सत्र की कक्षा जनवरी 2025 से शुरू होगी।

जब कॉलेज के वास्तविक दाखिला की प्रक्रिया शुरू हुई तो उनकी बेटी का नाम उस सूची में नहीं था। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण कुमार (30) निवासी सेक्टर-21बी फरीदाबाद तथा फरीदाबाद निवासी दो महिला संगीता (काल्पनिक नाम) व योगिता (काल्पनिक नाम) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शुभम ने शिकायतकर्ता को संगीता (काल्पनिक नाम) से मिलवाया था जिसने शिकायतकर्ता को योगिता (काल्पनिक नाम) से मिलवाया।

योगिता ने दाखिले के नाम पर 15 लाख रूपये मांगे। शिकायतकर्ता ने 13 लाख दस हजार रुपए संगीता को नगद दिये तथा 90 हजार रूपये कृष्ण के पास खाते में भेज दिये। इसके बाद योगिता ने कृष्ण को बोलकर दाखिला के सारे फर्जी पेपर तैयार करवाये। आरोपी कृष्ण से 15 हजार रुपए बरामद किए गये हैं। आरोपितों को बुधवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version