Home World नेपाल में 52.50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद, एक भारतीय समेत...

नेपाल में 52.50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद, एक भारतीय समेत चार गिरफ्तार

0

काठमांडू, वायरल सच (ब्यूरो): नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने 52 लाख 50 हजार रुपये की बेहिसाबी नकदी के साथ एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीरगंज महानगरपालिका के आदर्शनगर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान प्रदेश 2-03-003 प 7215 और ना 57 प 5182 नंबर की मोटरसाइकिलों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 52 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत के बिहार स्थित सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना निवासी 26 वर्षीय सुरज कर्ण, बारा जिले के प्रसौनी गाउँपालिका निवासी 32 वर्षीय उपेन्द्र साह, 26 वर्षीय सागर कुमार सर्राफ तथा पर्सा जिले के बिन्दवासिनी गाउँपालिका निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद नकदी के स्रोत और मामले में गिरफ्तार लोगों की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी और इसका स्रोत क्या है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version