Home Delhi NCR नौगाम पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश विस्फोट, 9 की मौत, 32 घायल; कारणों...

नौगाम पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश विस्फोट, 9 की मौत, 32 घायल; कारणों की जांच जारी : गृह मंत्रालय

0
नौगाम पुलिस स्टेशन विस्फोट

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए एक दुर्घटनावश विस्फोट में नौ लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि घटना के कारणों की जांच जारी है। इस घटना के कारणों की कोई अन्य अटकलें अनावश्यक हैं।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर डिवीजन) प्रशांत लोखंडे ने यहां नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट के संबंध में मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि नौगाम पुलिस स्टेशन ने हाल ही में एक पोस्टर से मिले सुरागों के आधार पर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इसी मामले से जुड़ी एफआईआर संख्या 162/2025 की जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था। बरामद विस्फोटकों को निर्धारित मानकों के अनुसार पुलिस स्टेशन परिसर के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था।

लोखंडे ने बताया कि बरामद सामग्री को फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पिछले दो दिनों से लगातार जारी थी। बरामद विस्फोटकों की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में अत्यंत सावधानी के साथ संभाला जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार रात लगभग 11:20 बजे अचानक दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन की इमारत को गंभीर क्षति पहुंची है तथा आसपास की कई इमारतें भी प्रभावित हुई हैं।

संयुक्त सचिव ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के कारणों की कोई अन्य अटकलें अनावश्यक हैं। सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version