Home Haryana मोदी सरकार के 11 साल में भारत मिसाइल बनाता है, दुनिया खरीदती...

मोदी सरकार के 11 साल में भारत मिसाइल बनाता है, दुनिया खरीदती है

0
मोदी सरकार के 11 साल

सिरसा, वायरल सच (ब्यूरो) : मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान की शुरुआत की है। सिरसा में पार्टी के जिला प्रभारी वेद फुलां ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

भारत बनाता है मिसाइल, पाकिस्तान में करता है टेस्ट
वेद फुलां ने कहा,

“मोदी सरकार के 11 साल में भारत मिसाइल बनाता है और पाकिस्तान में टेस्ट करता है, और दुनिया उसे खरीदती है।”
यह बयान भारत की रक्षा शक्ति, आत्मनिर्भरता और डिफेंस एक्सपोर्ट को दर्शाता है, जो अब 24,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सरकार का लक्ष्य 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये तक रक्षा निर्यात को पहुंचाना है।

सरकारी योजनाओं से जनता को फायदा
उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में आयुष्मान कार्ड, वंदे भारत ट्रेन, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, हर घर जल, जैसे दर्जनों जनहितकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है।

संकल्प से सिद्धि तक: सीधा जनसंपर्क अभियान
इस अभियान के तहत:

  • 15–20 जून के बीच योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा
  • हर मंडल में भारत संकल्प सभा की योजना है
  • भाजपा के प्रकोष्ठों और मोर्चों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है
  • 2024 के बाद अब पार्टी की नजर 2029 लोकसभा चुनाव पर है

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version