मोदी सरकार के 11 साल में टेक्नोलॉजी से भारत बना डिजिटल पावर

टेक्नोलॉजी, वायरल सच (ब्यूरो) : मोदी सरकार के 11 साल में टेक्नोलॉजी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त डिजिटल शक्ति बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बताया कि उनकी सरकार ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल केवल सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि पारदर्शिता और सेवा वितरण के लिए भी किया है।

मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “टेक्नोलॉजी ने गरीबों तक सुविधाएं पहुंचाने में क्रांति ला दी है और यह शासन को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है।”

DBT से पारदर्शिता और बचत
मोदी सरकार के कार्यकाल में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अब तक 44 लाख करोड़ रुपये 322 योजनाओं के तहत लाभार्थियों तक सीधे पहुंचे हैं। टेक्नोलॉजी के चलते 3.48 लाख करोड़ रुपये की लीकेज से बचत हुई है।

UPI और डिजिटल पेमेंट में भारत सबसे आगे
UPI, भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम, अब न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार किया जा रहा है। इससे मनी ट्रांसफर में क्रांति आई है।

भारत अब दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डेटा प्रदान करने वाला देश है। 2025 तक टेली-डेंसिटी 85% पहुंच गई है और 94 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन का लक्ष्य पार हो चुका है।

ISRO और स्पेस टेक में उपलब्धियां
ISRO ने बीते वर्षों में 393 विदेशी सैटेलाइट लॉन्च किए हैं, जिससे भारत की स्पेस टेक क्षमताओं को वैश्विक पहचान मिली है।

गांव-गांव तक इंटरनेट
डिजिटल इंडिया के तहत गांवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है। कोविन, पासपोर्ट सेवा, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसे प्लेटफॉर्म से टेक्नोलॉजी के लाभ आम जनता तक पहुंचे हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles