Home Delhi NCR मिशन लाइफ: कैसे भारत की पुरानी संरक्षण परंपराएं फिर से जाग रही...

मिशन लाइफ: कैसे भारत की पुरानी संरक्षण परंपराएं फिर से जाग रही हैं

0
प्रधानमंत्री मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर भगवा ध्वज फहराते हुए

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के एक लेख को साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि भारत का मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) कैसे पारंपरिक संरक्षण प्रणालियों को फिर से जीवंत कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र यादव का यह लेख अवश्य पढ़ा जाना चाहिए, जिसमें उन्होंने बताया है कि तमिलनाडु के एरी टैंक सिस्टम से लेकर राजस्थान के जोहड़ तक भारत की पुरानी जल संरक्षण परंपराओं को मिशन लाइफ ने नया जीवन दिया है। इन परंपराओं को अब पृथ्वी सेवा के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि यह लेख जरूर पढ़ें। इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया है कि भारत का मिशन लाइफ कैसे सदियों पुरानी संरक्षण परंपराओं को फिर से जीवित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि असली स्थिरता बातचीत से नहीं, बल्कि पोषण और संरक्षण से शुरू होती है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version