Home Haryana हिसार के विद्यार्थियों ने मीडिया एक्सपो 2025 का शैक्षणिक भ्रमण किया

हिसार के विद्यार्थियों ने मीडिया एक्सपो 2025 का शैक्षणिक भ्रमण किया

0
मीडिया एक्सपो 2025 में प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों का भ्रमण

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियोंने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत ‘मीडिया एक्सपो 2025’, नई दिल्ली का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिंटिंग, पैकेजिंग एवं मीडिया क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों से परिचित करवाना था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करते हैं और उन्हें उद्योग से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने भाविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसेकार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। विश्वविधालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी इस भ्रमण के लिए विभाग को शुभकामनाएं दी। विभाग की अध्यक्षा डॉ. वंदना ने मंगलवार काे विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए रवाना किया और कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करते हैं और उन्हें उद्योग से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

डॉ. संजीव माथुर एवं चेतना गुप्ता भ्रमण के प्रभारी रहे। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में जबरदस्त उत्साह प्रदर्शित किया तथा मीडिया एक्सपो में प्रदर्शित नवीनतम प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण में दीपक बिश्नोई व नरवैल सिंह भी भ्रमण दल के साथ रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version