Home Haryana हिसार में सीएम फ्लाइंग टीम ने मिठाई दुकान पर छापा मारा

हिसार में सीएम फ्लाइंग टीम ने मिठाई दुकान पर छापा मारा

0
हिसार में सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा मिठाई दुकान पर छापा

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : त्योहारी सीजन के चलते मिठाइयों में मिलावट की गुप्त सूचना पर सीएम फ्लाइंग टीम ने मंगलवार को हिसार शहर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बीकानेर मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में मावा, रसगुल्ले और केक बरामद किए। जांच के दौरान दुकान संचालक मिठाई बनाने का लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिस पर उसका चालान किया गया। टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय भी मौजूद रहे।

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजस्थान से मिलावटी मावा बसों के माध्यम से हिसार लाया जा रहा है और यहां विभिन्न मिठाई दुकानों में इसका उपयोग किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम को मौके पर राजस्थान के जोधपुर निवासी रविव सिंह मिले, जो मिठाई बनाने का कार्य करवा रहे थे। जांच में सामने आया कि गोदाम में बड़े पैमाने पर मिठाई का उत्पादन चल रहा था, जबकि संचालक के पास मिठाई बनाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

टीम ने जब गोदाम की तलाशी ली तो वहां कुल लगभग 280 किलोग्राम मावा मिला, जो फ्रिज, पॉलीथिन व कट्टों में भरकर रखा हुआ था। इसके अलावा लगभग 32 किलो केक और लगभग 480 किलो रसगुल्ले भी मौके से बरामद किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने मौके पर मावा, रसगुल्ला और केक सहित कुल पांच सैंपल जांच के लिए भरे और उन्हें फूड लैब में भेजा गया है।सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा की गई पूछताछ में गोदाम मालिक रविव ने स्वीकार किया कि वह मावा राजस्थान के बीकानेर से 280 रुपये प्रति किलो के भाव से मंगवाता है।

यह मावा बसों के जरिए हिसार लाया जाता था और फिर यहीं मिठाइयां तैयार कर स्थानीय बाजार में बेची जाती थीं।टीम इंचार्ज ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित मिठाई व्यापारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयां बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version