हक फिल्म पर मौलाना रजवी का जबरदस्त बयान, मुस्लिम महिलाओं से की बड़ी अपील!

बरेली, वायरल सच (ब्यूरो) : आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बुधवार काे ‘हक’ फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने हुए कहा कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को ऐसी फिल्में बनाने का शौक हो गया है, जिन्हें हिन्दू-मुस्लिम एंगल देना आसान हो। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री, हुकूमत और मीडिया के कुछ लोग मुसलमानों की कमजोर नब्ज पर हाथ रखने में माहिर हो चुके हैं।

मौलाना रजवी ने कहा कि मुसलमानों की कमजोर कड़ी तीन तलाक का मुद्दा है। 1985 में शाह बानो केस को लेकर संसद से लेकर सड़कों तक हंगामा मचा था। उसी मुद्दे को केंद्र में रखकर ‘हक’ फिल्म बनाई गई है, जिसमें तीन तलाक कानून से जुड़े दृश्य भी दिखाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मुलाकात के दौरान कहा था कि अगर मुस्लिम धर्मगुरु अपनी मजहबी जिम्मेदारी निभाते, तो सरकार को तीन तलाक कानून बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। अंत में मौलाना ने कहा कि उन्होंने आज तक कोई फिल्म नहीं देखी है और मुस्लिम महिलाओं से अपील की कि वे भी ‘हक’ फिल्म न देखें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles