फतेहाबाद: मनीषा हत्याकांड के विरोध में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने निकाला मार्च

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : स्कूल अध्यापिका मनीषा हत्याकांड को लेकर पूरे हरियाणा में रोष व्याप्त है। सोमवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में विभिन्न सामाजिक, श्रमिक और व्यापारिक संगठनों ने एकजुट होकर दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर जोरदार रोष मार्च निकाला। रोष मार्च का नेतृत्व हरियाणा मंडी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र खटक ने किया। रोष मार्च में श्री संत कबीर युवा क्लब, व्यापार मंडल, मुनीम यूनियन तथा मजदूर यूनियन समेत अनेक संगठनों ने भाग लिया। सभी ने एक सुर में मनीषा हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेषकर फांसी देने की मांग की।

इस मौके पर अनाज मण्डी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने कहा कि सरकार को दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि प्रदेश में इस प्रकार की फिर घटना ना हो सके। दूसरी ओर स्कूल अध्यापिका मनीषा के साथ दरिंदगी के बाद नृशंस एवं निर्मम हत्या के विरोध में फतेहाबाद में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी एकजुट होकर रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च जवाहर चौक से शुरू किया गया। मेन बाजार, थाना पार्किंग, अग्रसैन चौक, हंस मार्केट, पुराना बस स्टैण्ड, जीटी रोड से होते हुए पपीहा पार्क में पहुंचा।

इस दौरान यहां सभी ने कैण्डल जलाकर मनीषा को श्रद्धांजलि दी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने समाज में ऐसे अपराध और अपराधियों को कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। हम सबकी सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग है कि मनीषा के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस डालकर उन्हें फांसी के तख्ते तक पहुंचाए, तभी मनीषा को सच्चा न्याय मिलेगा और उसकी आत्मा को शान्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

अपराधियों को शरण देने वाले लोगों पर भी सख्त धाराओं के तहत कार्रवाही होनी चाहिए। सरकार और प्रशासन को इस घटना से कड़ा संदेश देना चाहिए और बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े और सख्त कानून बनाए जाने चाहिए, ताकि आगे से कोई भी अपराधी बेटियों पर आंख उठाने से पहले हजार बार सोचे। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि न्याय की मांग के लिए यह केवल सांकेतिक रोष प्रदर्शन है, यदि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया, तो प्रदेश भर में बड़े आन्दोलन होंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles