गुवाहाटी, वायरल सच (ब्यूरो) : असम के नगांव जिले में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किये गये। भारतीय सिस्मोलॉजी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 बजकर 09 मिनट 33 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नगांव जिले में जमीन के अंदर 35 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.28 उत्तरी अक्षांश तथा 92.71 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था–
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

