फरीदाबाद: दीपावली मेला में मक्का सजावटी सामान बना आकर्षण का केंद्र

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : जिला फरीदाबाद के सूरजकुंड में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला थीम पर आयोजित किया जा रहा दीपावली मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विजन को मजबूती प्रदान कर रहा है। दीपावल मेले में बुलंदशहर के गांव जुगसाना कलां से आए प्रदीप चंद्रा द्वारा मक्का के छिलकों से अनूठी कारीगरी करते हुए बैठने का सामान सहित आकर्षक फूल, गुलदस्ते और अन्य सजावटी सामान बनाए गए हैं, जो घर-घर की शोभा बढ़ाते हैं। प्रदीप चंद्रा ने बताया कि ये सभी प्रोडक्ट फूलजा फाउंडेशन के सहयोग से गांव की महिलाओं द्वारा मक्का के छिलकों से तैयार किए जाते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही हैं और महिला सशक्तिकरण का बढ़ावा मिल रहा है।

महिलाओं द्वारा मक्का के छिलकों से सुंदर, उपयोगी और टिकाऊ उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी किया जा रहा है। आसपास की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाता है और उन्हें वेस्ट मटेरियल से प्रोडक्ट्स बनाना सिखाया जाता है। इस पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। प्रदीप चंद्रा ने उनकी कला को मंच प्रदान करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा पर्यटन निगम के मंत्री डा. अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा वे फरवरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में भी अपनी स्टॉल लगाने सूरजकुंड आएंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles